बिहारशरीफ, जून 6 -- इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें और दोपहिया पर पाएं 12 हजार अनुदान इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिये जाने की पहल, अनुदान के लिए करना होगा आवेदन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें और अनुदान पाएं। जी हां, यह प्रावधान लागू हो गयाा है। डीटीओ रंजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से नई पहल की गयी है। बिहार में क्रय एवं निबंधित किये गये इलेक्ट्रिक वाहनों दोपहिया, तिपहिया यात्री व मालवाहक, चारपहिया, हल्के मालवाहक व भारी वाहन-बस और मालवाहक के लिए अनुदान राशि दी जायेगी। दोपहिया वाहन पर सामान्य वर्ग को 10 हजार तो महिला व अनुसूचित जाति-जन जाति को 12 हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान हैं। यह भी पढ़ें- Rs.6.99 लाख वाली टाटा की इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर आया 1.45 लाख...