हल्द्वानी, मई 15 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। बिठोरिया क्षेत्र में शुक्रवार को अभियान चलाकर इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में लोगों को ई-वाहनों में बाजार का भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य ई-वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करना व कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना था। पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व बन चुका है। मार्केट भ्रमण के दौरान व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों ने ई-वाहनों की उपयोगिता व उनके पर्यावरणीय लाभों के प्रति विशेष रुचि दिखाई। अभियान में अमरावती कॉलोनी से सतीश पंत, हिमांद्री विहार से नरेंद्र बोरा, चंदन विहार से गीता जोशी व आशा पांडे, मोहन विहार से कीर्ति बल्लभ कांडपाल, हर्ष विहार से जानकी मिश्रा ...