अररिया, मई 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। हर चीजें महंगी हो जाती है। जानकारों की माने तो बढ़ते दामों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना सबसे तत्काल और प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार और नागरिकों के स्तर पर कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं अपनाई जा सकती हैं। मोटर यान निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि पेट्रोल/ डीजल कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन सबसे अच्छा विकल्प हैं। बताया कि बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026 के तहत ई-वाहनों पर सब्सिडी और 50% तक रोड टैक्स में छूट मिल रही है। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं और सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 2026 तक इलेक्ट्रि...