नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वैश्विक ऊर्जा संकट से जुड़ी चिंताओं के बीच भारत को अब इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि देश में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या तेजी से बढ़े। अभी तक इसका कार्य काफी धीमा है। पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों पर 72 हजार से अधिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं, लेकिन योजना की प्रगति रिपोर्ट बताती है कि चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। देश में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या और उनकी चार्जिंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2024 में केंद्र सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये पीएम ई-ड्राइव योजना की घोषणा की। इसे एक अक्तूबर 2024 से लागू किया गया था। योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के साथ...