आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। खाड़ी देशों में उत्पन्न हुए तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और दाम बढ़ने की संभावना के बाद भी जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले में तकरीबन 170 इलेक्ट्रिक कार और दो पहिया वाहनों की बिकी हुई है। संभागीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से लेकर अब तक तकरीबन 170 इलेक्ट्रिक कार और दो पहिया वाहन (स्कूटी-बाइक) का रजिस्ट्रेशन हुआ है। संभागीय परिवहन विभाग में अब तक करीब चार सौ इलेक्ट्रिक कार और 3150 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का कुल रजिस्ट्रेशन है। यह भी पढ़ें- यूएस-ईरान वॉर का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से दुनियभार में बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड डीलरों का कहना है कि ज्यादा डिमांड न होने से कोई प्रतीक्षा...