गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, अमन वत्स्। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने इलेक्ट्रिक लोको शेड गाजियाबाद में भारतीय रेलवे की सुरक्षा प्रणाली कवच के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शेड ने 16 मई 2026 को 300 वें कवच युक्त लोकोमोटिव पर इंस्टॉलेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। मेड इन इंडिया तकनीक पर आधारित कवच प्रणाली भारतीय रेलवे की अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। गाजियाबाद लोको शेड ने क्रमश :100 वें, 200 वें और अब 300 वें कवच लोको को रिकॉर्ड समय में तैयार कर अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। इसके अलावा शेड ने 10 सितंबर 2024 को लोको संख्या 30623/वैप-7 में मात्र एक दिन में कवच इंस्टॉलेशन कार्य पूरा कर पूरे भारतीय रेलवे में सबसे तेज इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड भी बनाया था। यह भी पढ़ें...