नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली के त्रिनगर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 45 साल के शख्स की अपने ही घर में 'इलेक्ट्रिक बेड' से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज कौशिक के रूप में हुई है। पुलिस को 12 फरवरी को केशव पुरम थाने में एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसके भाई की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां धीरज अपने कमरे में इलेक्ट्रिक बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बेड से एक बिजली का तार और सॉकेट जुड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि वायरिंग में किसी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से बिस्तर में करंट उतरा और यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई मौत का मामला लग रहा है और परिवार ने ...