मोतिहारी, मार्च 25 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनवरिया गांव में मंगलवार की देर रात एक इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब बाइक को घर के बाहर चार्जिंग में लगाया गया था। बाइक मालिक महेंद्र महतो अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे, जबकि उनकी इलेक्ट्रिक बाइक बाहर चार्ज हो रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक से आग की लपटें उठने लगीं। पास में मौजूद दुकानदार वकील मियां ने आग की लपटें देख शोर मचाया, जिसके बाद महेंद्र महतो और उनके परिजन तुरंत बाहर निकले और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से बालू फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग घर तक पहुंच सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...