उरई, मार्च 19 -- जालौन। नगर के लिए अभी तक इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। उरई डिपो में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की मांग नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री से की है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा कुछ मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन किया जा रहा है। जो न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने में कारगर हैं बल्कि इनका किराया भी कम हैं। इस प्रकार की बसें पुखरायां से कानपुर तक चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अधिकांश शहरों में भी इन बसों का संचालन हो रहा है। नगर के अशफाक राईन प्रतीकांत चंसौलिया, वैभव दीक्षित, आशीष, अकरम सिद्दीकी आदि ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि जालौन से उरई तक प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों का आना जाना होता है। कुछ लोग स्वयं के वाहन से जाते हैं तो कुछ सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। प्राइवेट बसों में जहां ...