नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की फाइनेंशियल ईयर 2026 की सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी को FY26 के दौरान इस सेगमेंट में करीब 22% की शानदार ग्रोथ मिली है। FY26 में सेगमेंट के अंदर 14,01,818 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके। जबकि, FY25 में ये आंकड़ा 11,50,790 यूनिट का था। यानी 2,51,028 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ज्यादा बिके। इस बार सेगमेंट को टॉप करने का काम टीवीएस मोटर्स ने किया। ये एकमात्र ऐसी कंपनी भी रही जिसने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेच डाले। जबकि, बजाज और एथर 3 लाख यूनिट के आंकड़े से काफी पीछे रहे। ओला नंबर-4 पर रही, लेकिन इसे 52% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। चलिए एक बार सेल्स डेटा को देखते हैं। टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स कंपनियों की सेल्स की बात करें तो टीवीएस मोटर्स ने FY26 में 3,41,513 यूनिट बेचीं। जबकि, FY25 ...