अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक एवं भाजपा नेता विवेक मौर्य ने सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की मांग की है। इसके पूर्व भी भाजपा नेता ने परिवहन मंत्री से अकबरपुर बस अड्डे के लिए 32 करोड़ रुपए की मंजूरी दिए जाने पर आभार जताया। भाजपा नेता विवेक मौर्य ने दिए मांग पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए 5.50 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री ने अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया है। कहा कि परिवहन मंत्री ने अपनी विभागीय कार्यपद्धति से उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं व...