नई दिल्ली, जून 20 -- इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, केरल सरकार ने 18 जून, 2026 को पेश किए गए अपने नए बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने अलग-अलग बजट वाली इलेक्ट्रिक कारों के लिए रोड टैक्स (Road Tax) के ढांचे में बड़े बदलाव किए हैं। इस नए फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। जहां एक तरफ बजट और मिड-रेंज की इलेक्ट्रिक कारें खरीदने वालों को बड़ी राहत दी गई है। वहीं, प्रीमियम या लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वालों पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया गया है।60 हजार रुपये तक की होगी बचत अगर आप 15 से 20 लाख रुपये के बजट में कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इस सेगमेंट में रोड टैक्स को 8 से घटाकर सीधे 5 पर्सेंट कर दिया है। इस 3 पर्सेंट ...