नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- भारतीय बाजार में एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बेच रही हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में टॉप-3 कंपनियों के पास सबसे बड़ा मार्केट शेयर है। वहीं, टॉप-5 में शामिल अन्य कंपनियां भी अपनी पोजीशन को मजबूत कर रही हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर कंपनियों को साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली है। देश के अंदर अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 1,99,923 यूनिट बेचीं। जबकि, अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 1,08,873 यूनिट बेची थीं। यानी इस फाइनेंशियल ईयर में 91,050 यूनिट ज्यादा बिकीं। यानी सेगमेंट में 83.63% की ग्रोथ मिली। वैसे, इस सेगमेंट को देसी कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बार फिर टॉप किया। चलिए अब एक बार सभी कंपनियों की सेल्स के बारे में जानते हैं। टाटा मोटर्स ने FY2026 में 78,811 गाड़ियां बेचीं। जबकि, FY2025 में 57,994 गाड़ियां बेची थी...