नई दिल्ली, मई 29 -- आने वाले दिनों में टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, देसी दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अगले 3 से 4 महीनों में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडक्शन करीब 50 पर्सेंट तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने बताया कि अभी कंपनी हर महीने करीब 10,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां सप्लाई कर रही है। अब इसे बढ़ाकर हर महीने 15,000 यूनिट्स करने का टारगेट रखा गया है। ऑटोकार इंडिया के अनुसार, कंपनी का यह फैसला पिछले दो महीनों में ईवी गाड़ियों की बुकिंग में आई भारी तेजी को देखते हुए लिया गया है।लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें टाटा मोटर्स के अनुसार, मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दुनिया भर के हालातों...