बोकारो, अप्रैल 10 -- निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के बीच अब इलेक्ट्रिकल वायर भी महंगे हो गए हैं, जिससे घर बनाने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरिंग के लिए इलेक्ट्रीक वायर की लागत में बढ़ोतरी से खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों की योजनाओं को प्रभावित किया है। बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार हाल के दिनों में तार कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है, जिसका असर खुदरा बाजार में साफ दिख रहा है। वायरिंग से जुड़े सामान तार, स्विच, बोर्ड व पाइप सभी के दाम बढ़ने से कुल लागत में इजाफा हुआ है। पहले जहां सीमित बजट में घर की वायरिंग पूरी हो जाती थी, अब उसी काम के लिए काफी अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी के बिजली मिस्त्री लालू का कहना है कि पिछले कुछ समय में वायर के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे ग्राहक काम टाल रहे हैं या कम दायरे में क...