इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में यूपीएस में लगी आग, मचा हड़कंप
रुडकी, मई 22 -- भगवानपुर, संवाददाता। रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में गुरुवार देररात वीए यूपीएस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही यूपीएस से तेज धुआं उठने लगा। कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग तेजी से फैलने पर मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। धुएं और आग के कारण फैक्ट्री परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- आग लगने से कई दुकानें जलकर राख तब तक फैक्ट्री में लगा वीए यूपीएस पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग लगने से फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.