चाईबासा, मार्च 28 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने तांतनगर प्रखंड के इलीगाड़ा क्षेत्र में नदी से अवैध बालू खनन के लिए इस्तेमाल हो रही नाव, खाली ड्रम से बना डोंगा और तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए। मामले में पुलिस बालू माफिया राजू गिरी की तलाश में है। राजू गिरि सरायकेला-खरसावां के राजनगर थाना का रहने वाला है। वह लंबे समय से अवैध बालू कारोबार से जुड़ा है। तांतनगर थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा ने बताया कि राजू गिरी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।बताया जाता है कि यह नाव बालू के अवैध खनन के काम के लिए बंगाल से लाई गई थी। मिली जानकारी के आधार पर उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...