इलिया रोड और नरसिंहपुर में हुए जलभराव का डीएम ने लिया जायजा
चंदौली, अगस्त 27 -- चंदौली। जिले में हुई भारी बारिश से कुछ जगहों पर आमजन की आवगमन एवं फसलों की डूबने की जानकारी होने पर गुरुवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग नगर स्थित इलिया रोड के अलावा सदर ब्लाक के नरसिंहपुर ग्राम में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही तत्काल जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने इलिया रोड और नरसिंहपुर में जलजमाव पर एसडीएम और अधिशासी अभियंता को सख्त चेतावनी दी। कहा कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर स्थित इलिया रोड के निरीक्षण के दौरान ईओ ने अवगत कराया कि हाईवे के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला पूरी तरह जाम हो जाने के कारण क्षेत्र में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.