चंदौली, मई 7 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया सब डिवीजन से इलिया उपकेंद्र को आने वाली बिजली आपूर्ति सोमवार की दोपहर से ठप है। मंगरौर जंगल से गुजर रहे तार और खंभे पर पेड़ की डाली गिरने से सप्लाई बंद है। तीसरे दिन बुधवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बिजली उपकरण शोपीस बने हैं और पानी का भी संकट गहराने लगा है। बिजली विभाग का दावा है कि बुधवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के बीच लगातार 48 घंटे बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट गहरा गया, वहीं छोटे व्यापारियों और किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा। आटा चक्की, निजी पंपिंग मशीन, कोल्हू नहीं चल पा रहे है। घरों में इनवर्टर जवाब दे गए हैं और लोगों को रातें जागक...