चंदौली, अप्रैल 30 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां न तो नियमित रूप से डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और न ही मरीजों को आवश्यक दवाएं मिल रही हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।क्षेत्र के संजय कुमार, महेंद्र कुमार, श्यामलाल, श्याम बिहारी, मुन्ना कुमार, निब्बुल प्रसाद, निर्मला देवी, संजू कुमारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब सिर्फ नाम मात्र का रह गया है। यहां आने वाले मरीजों को न तो समुचित चिकित्सकीय परामर्श मिल पाता है और न ही दवाएं उपलब्ध हो पाती हैं। कई बार मरीज घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौट जाते हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.