चंदौली, अप्रैल 17 -- इलिया। इलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थ कारोबार के हिसाब किताब और बिक्री रजिस्टर के नोटस वायरल होने के बाद पुलिस महकमे खलबली मची है। इसमें इलिया क्षेत्र में कथित मासिक वसूली इस प्रकार दिखाई गई है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल नोटस की पुष्टि नहीं करता है। मामला प्रकाश में आने के बाद मानवाधिकार सीडब्लूए के चेयरमैन योगेंद्र कुमार सिंह योगी ने प्रकरण की शिकायत आयोग में भेजकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि आयोग ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया है। यह भी पढ़ें- कंप्यूटर ऑपरेटर का ओडियो वायरल,सीएमओ ने मांगी एमओआईसी से रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...