चंदौली, मार्च 19 -- इलिया। इलिया कस्बा के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सोनम गुप्ता, गुरदीप, पीयूष यादव और अयान अंसारी का चयन हुआ है। वहीं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में काजल गुप्ता और शिव केशरी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छह विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सफल छात्रों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों ने भी मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। शिक्षकों का कहना है कि यह उपलब्धि अन...