नोएडा, जनवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में एक आरोपी रोहित भाटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वह निक्की का जेठ है। जिला न्यायालय से जमानत खारिज होने पर हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। सिरसा गांव में 21 अगस्त को विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति विपिन, सास दया, जेठ रोहित और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस इस केस में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने सबसे पहले आरोपी रोहित की जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी लगाई थी। सत्र न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि आरोपी रो...