नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी के प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट रूम में बवाल हो गया है। कुर्सी पर बैठने को लेकर अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के बाद सरकारी वकील तक की पिटाई कर दी गई। वकीलों ने डायस पर कुर्सियां और फर्नियर फेंके। तोड़फोड़ भी की गई।वकीलों ने कोर्ट का बहिष्कार किया और जमकर हंगामा, नारेबाजी की। दो अन्य जजों ने वकीलों के हंगामे से न्यायिक कार्य प्रभावित होने के संबंध में आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की ओर से चीफ जस्टिस को मंगलवार को भेजे गए पत्र के मुताबिक मंगलवार को कोर्ट (जिसका बुधवार को बहिष्कार हुआ) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के लिए अगली पंक्ति में अलग कुर्सी रखी गई थी। एक वकील ने एसपी से पीछे बैठने को कहा तो सरकारी वकील ने इसकी शिकायत जज से कर दी। बार पदाधिकारियों ने पत्...