नई दिल्ली, जून 10 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरओ, एआरओ और कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्तियां निकाला है। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। इच्छुक और पात्र आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 543 खाली पद भरे जाएंगे। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए किस पद के लिए कितनी भर्तियां होंगी और कौन आवेदन के लिए पात्र होगा। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत रिव्यू ऑफिसर के 138 पद, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 380 पद और कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल 543 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भी पढ़ें- UPSC NDA और CDS भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी, ...