प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय की ओर से संगीत के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। संग्रहालय की निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर म्यूजिक इन पार्क कार्यक्रम की श्रृंखला का शुभारंभ रविवार से किया गया। श्रृंखला के अंतर्गत सप्ताहांत पर संग्रहालय परिसर में संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिससे उभरते कलाकारों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त होगा। संग्रहालय के पीआरओ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि नए कलाकारों को संग्रहालय मंच प्रदान करेगा। श्रृंखला की पहली कड़ी में इविवि के संगीत विभाग के अनुराग मिश्र, दीपक सोनी व शिवम ने प्रस्तुति दी थी। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित घटनाओं को देख सकेंगे दर्शक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...