प्रयागराज, मई 22 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जो किसी कारणवश स्किल इन्हेंसमेंट और एबिलिटी इन्हेंसमेंट कोर्स पूरा नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए समर स्कूल संचालित करने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी है। विद्यार्थियों को 28 मई से पहले संबंधित कोर्स में पंजीकरण कराना होगा, जबकि समर स्कूल 28 मई से 15 जून तक संचालित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। यह भी पढ़ें- कौशल-क्षमता संवर्द्धन पाठ्यक्रमों के लिए समर स्कूल इसके तहत विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमो...