प्रयागराज, जुलाई 12 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत छात्रों के लिए 54 मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को अपने मुख्य विषय के अलावा अन्य क्षेत्रों का ज्ञान देना, नई तकनीकों से परिचित कराना और रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करना है। इन कोर्सों में रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस, ग्रामीण विकास, न्यूक्लियर एनर्जी, क्लाइमेट चेंज, भारत की विदेश नीति, ई-गवर्नेंस, पब्लिक पॉलिसी, करियर प्लानिंग, आयकर रिटर्न फाइलिंग, फिल्म दर्शन, टेक्नोलॉजी की नैतिकता, वेदिक गणित, भारतीय अर्थव्यवस्था, लोककला, पर्यटन, गांधीवादी विचार, संस्कृत, हिंदी और दर्शन जैसे विषय शामिल किए गए हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग और केंद्र इन कोर्सों का संचालन करेंगे। अधिकांश पाठ्यक्रमों की फीस 500 रुपये निर्धारित की ...