इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पांच पुराछात्र पांडुलिपि मित्र नियुक्त
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के पांच पुराछात्रों को बतौर 'पांडुलिपि मित्र' नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक प्रसाद ने बताया कि विगत सत्र के परास्नातक छात्रों अनुराग यादव, वैभव सोनी, विक्की कुमार, आशीष कुमार पटेल और अमृता सिंह का चयन भारत सरकार की पांडुलिपि धरोहर के संरक्षण की महत्वाकांक्षी योजना ज्ञान भारतम मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण कार्य में पांडुलिपि मित्र के रूप में हुआ है। अनुराग यादव को बस्ती, वैभव सोनी को जौनपुर, आशीष पटेल को प्रयागराज, विक्की को आजमगढ़ तथा अमृता सिंह को मिर्जापुर आवंटित किया गया है। यह भी पढ़ें- पांडुलिपि संरक्षण कार्यशाला के लिए मांगे गए आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.