प्रयागराज, जून 20 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के घोषित परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। आशुतोष तिवारी का चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। वहीं, अश्विनी कुमार सोनी को असिस्टेंट डायरेक्टर (सामाजिक सुरक्षा) पद मिला है। आकृति शुक्ला ने स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद पर सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा पुष्पेंद्र चतुर्वेदी और संदीप कुमार सिंह पटेल का चयन राजस्व अधिकारी पद पर हुआ है, जबकि शुभम प्रताप सिंह ग्रामीण विकास अधिकारी बने हैं। चयनित अभ्यर्थियों में विभिन्न संकायों और छात्रावासों से जुड़े छात्र शामिल हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। यह भी पढ़ें- BPSC 70th CCE Result 2026:कौन हैं बीपीएससी 70bवीं...