प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की बीए, बीएससी और बीकॉम की सेकेंड/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 20 से 23 अगस्त तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 7 से 10 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। बीए व बीएससी के विभिन्न वर्षों तथा बीकॉम पार्ट-दो और तीन के सभी विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी। संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...