इलाहाबाद विश्वविद्यालय : स्थायी प्रॉक्टर की नियुक्ति की मांग पर अड़े छात्र
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीन मांगें मान लिए जाने के बावजूद छात्रों ने आमरण अनशन खत्म नहीं किया। छात्रों का कहना है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन मानी गई मांगों की लिखित सूचना नहीं देता और अस्थायी प्रॉक्टर को हटाकर स्थायी प्रॉक्टर की नियुक्ति नहीं करता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने बताया कि प्रशासन ने आंदोलन के दौरान निलंबित किए गए छात्रों का निलंबन वापस लेने, केंद्रीय पुस्तकालय सुबह छह बजे से खोलने और छात्रसंघ भवन को विश्वविद्यालय के आधिकारिक धरना स्थल के रूप में चिह्नित करने की मांग स्वीकार कर ली है। छात्रसंघ भवन को धरना स्थल घोषित करने की सूचना भी जारी कर दी गई है। वहीं, अन्य दो मांगों के संबंध में लिखित सूचना सोमवार तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.