प्रयागराज, अगस्त 10 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीकॉम, बीएससी गणित, पांच वर्षीय एकीकृत बीबीए-एमबीए और बीपीए में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया है। बीकॉम में सामान्य वर्ग के लिए 441 से 443.50 अंक, ओबीसी के लिए 395 से 398 अंक, एससी के लिए 322.50 से 325 अंक और एसटी के लिए 173 से 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 11 अगस्त शाम 4:55 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले को आज ही जमा होगी फीसबीएससी गणित का कटऑफ बीएससी गणित का कटऑफ ओबीसी के लिए 378-383 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 385-390 अंक और एससी के लिए 297-312 अंक है। पांच वर्षीय एकीकृत बीबीए-एमबीए में ईडब्ल्यूएस के लिए 451-453 अंक, ओबीसी के लिए 424-425, एससी के लिए 359-363 और एसटी के लिए 299-302 अंक निर्धारित किए ग...