प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीए-बीएड, बीकॉम सहित कई स्नातक पाठ्यक्रमों का कटऑफ जारी कर दिया। बीए-बीएड में अनारक्षित 355.50 अंक और एसटी का कटऑफ 261.65 अंक है। प्रवेश गुरुवार शाम 5:55 तक होंगे। बीकॉम में अनारक्षित 440, ओबीसी 394.60, ईडब्ल्यूएस 407.30, एससी 315.50 व एसटी का कटऑफ 157 अंक है। बीएससी गणित, बीसीए, बीसीए-एमसीए डाटा साइंस का कटऑफ भी जारी हुआ है। एडीसी में स्नातक की काउंसिलिंग आज

बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ बुधवार को जारी हुआ। कीडगंज परिसर में बीए के अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 50 अंक, बीकॉम अनारक्षित वर्ग में कटऑफ 175 अंक, बीएससी गणित में अनारक्षित 120, ईडब्ल्यूएस 75, ओबीसी 100 और एससी वर्ग के लिए कटऑफ 50 ...