प्रयागराज, सितम्बर 2 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए (एनईपी) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया के तहत चरण तीन में भौतिक दस्तावेज सत्यापन और नामांकन सात सितंबर को प्रवेश भवन, चैथम लाइंस परिसर में होगा। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक उन सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और नामांकन होगा जिन्होंने 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच प्रवेश शुल्क जमा किया है। वहीं, दोपहर दो से शाम पांच बजे तक फेज-एक और फेज-दो में किसी भी कारण से भौतिक दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...