प्रयागराज, अगस्त 19 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए-एलएलबी और बीएफए में प्रवेश के लिए नया कटऑफ बुधवार को जारी कर दिया। बीए-एलएलबी में अनारक्षित 547-545 अंक, ईडब्ल्यूएस 523-521 अंक और ओबीसी का कटऑफ 509-508 अंक है। प्रवेश गुरुवार सुबह 11 बजे तक होंगे। वहीं बीएफए में अनारक्षित 668.66, ओबीसी 621.40 और स्पोर्ट्स कोटा का कटऑफ 443.08 अंक है। प्रवेश गुरुवार सुबह दस बजे तक होंगे। ईश्वर शरण कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम का कटऑफ जारी

ईश्वर शरण कॉलेज में प्रवेश ईश्वर शरण महाविद्यालय में बीए, बीएससी गणित, बीएससी बायो और बीकॉम में प्रवेश के लिए नया कटऑफ बुधवार को जारी हुआ। प्रवेश गुरुवार को होंगे। बीकॉम में ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 110 अंक है। बीए अनारक्षित 220, ओबीसी 130 और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 70 अंक है। ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के सभी पात्र सीयूईट...