प्रयागराज, सितम्बर 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के तहत बीएससी बायो, बीएससी गणित और बीए का नया कटऑफ जारी कर दिया है। बीएससी बायो में 13वें कटऑफ के तहत ओबीसी वर्ग के 442.50 से 443.65 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 442.88 से 443.53 अंक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए कॉल किया गया है। इन अभ्यर्थियों को दो सितंबर सुबह 10 बजे तक शुल्क जमा करना होगा। बीएससी गणित के 17वें कटऑफ में ओबीसी के 357.66 से 359, ईडब्ल्यूएस के 366.30 से 367.09 और अनुसूचित जाति के 271.80 से 271.90 अंक वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर सुबह 10 बजे तक है।वहीं, यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी बीए के 11वें कटऑफ में सामान्य वर्ग के 427 से 429, ईडब्ल्यूएस के 354 से 359, ओबीस...