प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 29वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। धरनास्थल पर अनशन कर रहे छात्रों को समर्थन देने के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि एनएसयूआई की पूरी टीम और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं। छात्रों की हर लड़ाई में संगठन उनका समर्थन करेगा। विनोद जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, मुझे नहीं रोक सकती-राहुल उन्होंने छात्रों को नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कराने का आश्वासन भी दिया। इस ...