प्रयागराज, जुलाई 31 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सभी प्रमुख छात्रावासों में वार्डन, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक की नई नियुक्तियां कर दी हैं। कुलपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। बालिका छात्रावासों में हॉल ऑफ रेजिडेंस की वार्डन प्रो. शांथी सुंदरम, अधीक्षक डॉ. मोनिशा सिंह तथा सहायक अधीक्षक डॉ. रिक्की राय को बनाया गया है। शताब्दी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन प्रो. प्रियंवदा सिंह और अधीक्षक डॉ. सदफ सिद्दीकी नियुक्त हुई हैं। प्रियदर्शिनी छात्रावास की वार्डन प्रो. पद्मासना सिंह तथा सहायक अधीक्षक डॉ. रजनी गोस्वामी बनाई गई हैं। सरोजिनी नायडू छात्रावास की वार्डन प्रो. अनुराधा अग्रवाल एवं सहायक अधीक्षक डॉ. अन्विता रघुवंशी नियुक्त की गई हैं। गार्गी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन प्रो. प्रतिमा, अधीक्षक डॉ. रीतू मोदी, कल्पन...