प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को समयबद्ध तरीके से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ग्रीष्मावकाश से पहले ही कक्षाओं और पाठ्यक्रमों का टाइमटेबल तैयार कर लिया जाए। प्रशासन ने 10 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर सहित अन्य कक्षाओं का समय सारिणी पहले से जारी करना अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य नए सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को बिना देरी शुरू करना है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और पूरा सत्र समय पर संचालित किया जा सके। यह भी पढ़ें- इविवि: 738 विद्यार्थियों ने नहीं किया अनिवार्य स्किल कोर्स

हिंदी हिन...