गंगापार, दिसम्बर 25 -- गुरुवार सुबह सेरावां गांव के सामने इलाहाबाद रजबहा में पानी का दबाव बढ़ने से पटरी ओवरफ्लो हो गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। इस स्थिति से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि सेरावां स्थित नवनिर्मित पुल बनकर तैयार हो चुका है, इसके बावजूद पुल के भीतर से पानी की निकासी नहीं की जा रही है। यदि समय रहते पुल के माध्यम से पानी छोड़ा जाता, तो रजबहा का ओवरफ्लो नहीं होता और खेत जलमग्न होने से बच जाते। किसानों के अनुसार, पानी भरने से आलू, सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई खेतों में पानी ठहर जाने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।आक्रोशित किसानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और संबंधित विभाग के अधिकारियों से अविलंब नवनिर्मित पुल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.