इलाहाबाद में अधिवक्ताओं संग दुर्व्यवहार पर जताया विरोध
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक हुई। इस दौरान इलाहाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया गया। बैठक का संचालन महासचिव सौरभ अधिकारी ने किया। सभी सदस्यों ने घटना की घोर निंदा की और वकीलों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड बार एसोसिएशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ खड़ा है। वकीलों ने चिंता व्यक्त की कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साथी के साथ दुर्व्यवहार पर बिफरे वकीलों ने की नारेबाजी बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एमएस पाल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.