प्रयागराज, अगस्त 5 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन ने बीकॉम, बीएससी में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिया है। बीकॉम में 380 या उससे अधिक अंक प्राप्त सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। वहीं बीएससी में 350 या उससे अधिक अंक वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए छह अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक रिपोर्टिंग होगी, जबकि प्रवेश प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी। कीडगंज परिसर में बीकॉम और बीएससी में छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल का पंजीकरण पत्र, सीयूईटी-यूजी का प्रवेश पत्र व अंकपत्र, इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की अ...