बांदा, सितम्बर 30 -- बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों में आंशिक संशोधन किया है। यह भी पढ़ें- 13 पोलिंग बूथों पर 11,201 वोटर कर सकेंगे मतदान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को मैनपावर मैनेजमेंट और ट्रेनिंग मैनेजमें...