चंदौली, अगस्त 4 -- चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों के साथ ही आगामी आठ जून को इलाहाबाद में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में सम्मिलित होने की रणनीति बनायी गई। वहीं मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सकलडीहा त्रिमुहानी पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि इलाहाबाद में छात्रों के गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से भी कार्यकर्ताओं के साथ ही सैकड़ों छात्र जाएंगे। यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी साथ ही कार्यक्रम को स...