मिर्जापुर, फरवरी 13 -- चुनार। क्षेत्र के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चुनार प्रीमियर लीग में गुरुवार को सेमी फाइनल मैच खेला गया। पहला मैच जगतपुर क्रिकेट अकादमी वाराणसी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जगतपुर क्रिकेट अकादमी वाराणसी की टीम पहले फील्डिंग का फैसला किया। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर 249 रन बनाया। प्रियांशु पाण्डेय ने 85 रन व हिमांशु सिंह 76 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए जगतपुर क्रिकेट अकादमी वाराणसी की टीम 80 रन पर ऑल आऊट हो गई। लखनऊ की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह पांच विकेट प्राप्त किए। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने 169 रन से मैच जीत कर फाइनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.