प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) का आलेख्य मंगलवार को प्रकाशित हो गया। जिले में कुल मतदाता 35 लाख 36 हजार 555 हैं। जिसमें 19 लाख 60 हजार 593 पुरुष, 15 लाख 75 हजार 635 महिलाएं और 327 ट्रांसजेंडर हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची की बात की जाए तो उस वक्त जिले में कुल 33 लाख 32 हजार 880 वोटर थे। 27 अक्तूबर 2025 को जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई तो जिले में कुल 46 लाख 92 जार 860 मतदाता थे। यानी 22 वर्ष में जिले में कुल 13 लाख 59 हजार 980 मतदाता बढ़े और चार नवंबर जब एसआईआर का प्रपत्र वितरित होना शुरू हुआ और 26 दिसंबर को जब यह काम बंद हुआ तो 53 दिनों के भीतर 11 लाख 56 हजार 305 मतदाता को कम हो गए। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक एक लाख 79 हजार 963 मतदाताओं के नाम सूची से ...