पीलीभीत, मार्च 20 -- दियोरिया कला। इलावांस देवल में लगने वाला चैती मेला संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगाया गया था। शक्तिपीठ इलावांस वनदेवी मन्दिर पर सैकडों वर्ष पूर्व से चैत मास की अमावस्या पर पर एक दिवसीय मेला लगता रहा है। इस चैत मास मे लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी लगती थी। मेला के महंत कृष्णा नन्द गिरि ने भीड़ को लेकर पूर्व से ही मेले में कई कई हैंडपंप लगवाकर श्रद्वालुओं को राहत दी। मेले में जमकर भीड़ उमड़ी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियो को मुस्तैदी रही। हांलाकि पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी कुछ मनचले व गिरहकाट अपनी हरकतो से बाज नही आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.