फतेहपुर, मई 24 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सस्ती स्वास्थ्य सुविधा के बीच पार्किंग शुल्क अब लोगों की नाराजगी का कारण बनता जा रहा है। अस्पताल में मरीज का पर्चा जहां सिर्फ एक रुपए में बनता है, वहीं बाइक खड़ी करने के लिए दस रुपए और साइकिल खड़ी करने के लिए पांच रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले स्टैंड शुल्क ही जेब पर भारी पड़ता है।

पार्किंग वसूली के आंकड़े जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक और साइकिल के जरिए पहुंचते हैं। औसतन रोजाना करीब 150 बाइकें और लगभग 80 साइकिलें अस्पताल परिसर के स्टैंड में खड़ी होती हैं। स्टैंड संचालक द्वारा बाइक का दस रुपए और साइकिल का पांच रुपए शुल्क लिया जाता है। इस हिसाब से सिर्फ...