आजमगढ़, दिसम्बर 31 -- मरीजों के इलाज में होगी आसानी, ट्रेनों का सफर भी रहेगा आरामदायक वर्ष 2026 में जिले के लोगों को कई सहूलियतें मिलने जा रही हैं। नए साल में चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों के इलाज में काफी आसानी होगी। इसके साथ ही मंडलीय अस्पताल में 42 बेड के संक्रामक वार्ड का भी संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म चार और पांच नंबर का निर्माण पूरा हो जाएगा। स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। नए साल में जनपद को मिलेगा दूसरा ट्रामा सेंटर फोटो 26 आजमगढ़। जनपद को नए साल में दूसरा ट्रामा सेंटर मिलेगा। जिससे दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज में आसानी होगी। वर...